फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से रेप कर खींची अश्लील तस्वीरें, किया ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में रेप और ब्लैकमेलिंग की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। एक के बाद एक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें पहले दोस्ती और फिर ब्लैकमेलिंग की गई।
विज्ञापन


तकनीकी ने एक ओर जहां काम आसान किए हैं वहीं लोगों की मुसीबतें भी बढ़ाई हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स ने तो इस खेल को और भी बढ़ावा दिया है जहां फेक आईडी के जरिए चलता है ब्लैकमेलिंग का खेल।

ऐसा ही एक वाकया एक नाबालिग लड़की के साथ हुआ, जिसमें युवक ने बार-बार फोन करके पहले दोस्ती का पैगाम दिया और फिर शुरू कर दिया शर्मनाक कारनामा।

शोरूम में किया रेप, पिटाई भी की

12वीं में पढ़ने वाली इस लड़की की दोस्ती लगभग दो साल पहले ही आरुष वर्मा नाम के लड़के से हुई थी। लड़की की ही कॉलोनी में रहने वाले इस युवक ने बार-बार फोन करके उससे दोस्ती करनी चाही।

लड़की के कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं माना और लगातार फोन करता रहा। जब लड़की नहीं मानी तो आरोपी आरुष ने 15 मई, 2013 ट्यूशन पढ़ने जाते वक्त उसका रास्ता रोक लिया और जबरन उसे एक शोरूम में ले गया।

शोरूम मे ले जाकर आरुष ने लड़की के साथ रेप किया और विरोध करने पर जमकर पिटाई भी की। यही नहीं इस दौरान आरोपी ने लड़की की अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं।

फोटो पाने के लिए लड़की ने किया ये काम

इसके बाद आरोपी आरुष का एक और चेहरा सामने आया और उसने तस्वीरों को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने तस्वीरें लौटाने के नाम पर लड़की से गहने और पैसे मांगने शुरू दिए।

पीड़िता ने बताया कि जून 2013 में घर से एक सोने की चेन, लॉकेट और कान की दो जोड़ी बालियां चुराकर उसे दी, लेकिन फिर भी आरोपी ने फोटो वापस नहीं किए।

पुलिस के मुताबिक, मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की की मां ने घर में अपने जेवर ढूंढे, लेकिन उसे नहीं मिले। लड़की से पूछताछ की गई तो उसने सारा मामला मां को बता दिया।
विज्ञापन

फरीदाबाद का है मामला

लड़की से सारी सच्चाई जानने के बाद घर वालों के होश उड़ गए और उन्होंने पुलिस का सहारा लिया।

फरीदाबाद की सारन थाना पुलिस ने एनआईटी की सुंदर कॉलोनी में रहने वाले आरोपी आरुष वर्मा उर्फ शाकिर फारूखी को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की ने बताया कि आरोपी से उसकी पहचान मोबाइल पर फोन आने के बाद जुलाई 2012 में हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें