फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ ने भावज के साथ की रेप की कोशिश

Mon, 10 Feb 2014 09:27 AM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव धौज में एक महिला ने जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। इसके बाद महिला के परिजनों और आरोपी पक्ष के बीच जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले।
विज्ञापन


इसमें महिला, उसके दो बेटे और दूसरे पक्ष के कई लोग घायल हुए हैं। धौज चौकी पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम करीब सात बजे गांव धौज निवासी सलमा (काल्पनिक नाम) अपने खेत में गई थी।

यह भी पढ़ें: बिस्कुट दिलाने के बहाने 6 साल की बच्ची से रेप

उसका आरोप है कि उसका जेठ वहां आया और अभद्र व्यवहार किया। वह सलमा को जंगल की ओर ले जाने लगा, लेकिन वह किसी प्रकार छूटकर भाग निकली। घर आकर उसने पति व बेटों को यह बात बताई।
विज्ञापन


सभी लोग इकट्ठा होकर जेठ के घर गए। वहां दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इसमें सलमा, उसके दो बेटे व अन्य लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: 'हैलो! पापा, भाई ने मां को मार डाला'

पुलिस के मुताबिक रविवार को महिला का बयान लिया गया है। दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं, उनका भी बयान दर्ज किया जाएगा। मामला आपसी झगड़े का लग रहा है। महिला के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें