फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा-साला गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2015 01:59 AM IST
अमर उजाला, विजयनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्यप दंपति के घर चोरी जीजा-साला गैंग ने की थी। इस गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर  पुलिस ने तकरीबन 30 वारदातों का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से अंगूठी, कुंडल, दो बाइकें, बर्तन, चाकू और तमंचे बरामद किए हैं। गिरोह के  तीन सदस्य भागे हुए हैं।

सीओ प्रथम इंदर पाल सिंह ने बताया कि पकडे़ गए बदमाश संभल के सरफराज, तसलीम और हापुड़ का शाहनवाज है। ये गैंग सजवान नगर में किराए पर रहता था। गैंग के तीन बदमाश हाजी, वकील समेत एक अन्य भागे हुए हैं।

गैंग लीडर तसलीम और उसका साला वकील हैं। गिरोह रात में चोरियां और दिन में बाइक पर लूटपाट करते थे। बृहस्पतिवार को तीनों को मुखबिर की सूचना पर मेडिकल तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ विजयनगर ने बताया कि चोरों से गोशाला में हुई बर्तन व्यापारी, प्रताप विहार में कश्यप दंपति और वकील कालोनी में कुंडल लूट की वारदात को कबूला है। वकील माल बिकवाने और हाजी रेकी का काम करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें