फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदाहड़े कारोबारी के ऑफिस में घुसकर फायरिंग, बदला लेने के लिए की वारदात

Wed, 06 Jul 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
फायरिंग - फोटो : राजन राय
हरौला गांव स्थित मुखिया मार्केट में दिनदहाड़े हमलावरों ने कंस्ट्रक्शन कारोबारी के ऑफिस एरिया में घुसकर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए कारोबारी पर हमला किया गया। हालांकि, हमले में कारोबारी बाल-बाल बच गया। कारोबारी ने हमलावरों को दौड़ाकर उन पर क्रास फायरिंग की। इसमें एक हमलावर घायल हो गया। घायल हमलावर को उसके साथियों ने ग्रेटर नोएडा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी में स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फायरिंग - फोटो : राजन राय
पुलिस ने बताया कि हरौला गांव निवासी अजय मुखिया (38) सोमवार रात करीब 11.30 बजे मुखिया मार्केट स्थित ऑफिस से घर जा रहा था। इस दौरान गांव में हंसा प्रधान और उसके बेटे अपने किरायेदारों से मारपीट कर रहे थे। अजय बीच बचाव करने गया, जहां उसकी हंसा प्रधान और उसके बेटों से हाथापाई हो गई। अजय ने हंसा प्रधान की जमकर पिटाई कर दी। अगले दिन मंगलवार दोपहर 12:45 पर अजय स्कोडा कार से ऑफिस पहुंचा।
विज्ञापन

3 of 5
फायरिंग - फोटो : राजन राय
गाड़ी को ऑफिस के नीचे पार्क कर उतरने ही वाला था कि हंसा प्रधान के बेटे विक्की, सोनू और उसका दोस्त लव दौड़ते हुए आए और कार पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली पीछे के शीशे को चकनाचूर करते हुए आगे निकल गई। कार में बैठा अजय मुखिया बाल-बाल बच गया। फिर अजय पिस्टल निकालकर हमलावरों को दौड़ाने लगा और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दो राउंड फायर किया। एक गोली विक्की के पैर में लग गई। विक्की वहीं गिर गया और इलाके में अफरातफरी मच गई। विक्की के साथियों ने उसे कार में बैठाया और ग्रेटर नोएडा की तरफ निकल गए।

4 of 5
फायरिंग - फोटो : राजन राय
सूचना मिलते ही पुलिस भी उनके पीछे लग गई। हमलावरों की कार ग्रेटर नोएडा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के भीतर जाकर रुकी।  पुलिस भी पहुंची और घायलावस्था में विक्की को भर्ती कराया गया। फिलहाल, डॉक्टर उसकी हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि हंसा और अजय दूर के रिश्तेदार हैं। इन दोनों परिवार का रुपयों का भी लेन देन है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फायरिंग - फोटो : राजन राय
हंसा उसके बेटे विक्की, सोनू, अजय सिंह, व तीन-चार अन्य लोग वरना कार से मुझे मारने आए थे।  यह कभी भी मेरी हत्या कर सकते हैं।
अजय मुखिया, कंस्ट्रक्शन कारोबारी

अजय की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अस्पताल में भर्ती विक्की से पूछताछ की गई है। विक्की ने पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए अजय मुखिया पर जानलेवा हमला किया। मामले की जांच की जा रही है।
दिनेश यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें