फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिव्यांग बच्चों से कुकर्म में ब्रिटिश नागरिक गिरफ्तार

Tue, 05 Sep 2017 10:25 AM IST
एजेंसी
विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र
विज्ञापन
आरकेपुरम के सेक्टर-5 में स्थित एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (एनएबी) में तीन नाबालिग  दिव्यांग (दृष्टिहीन) बच्चों के साथ कुकर्म व अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके मोबाइल से बच्चों की व अन्य अश्लील वीडियो मिली है। पुलिस ने उसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्यम बिश्वाल के अनुसार संस्था की ओर से रविवार को 100 नंबर पर सूचना दी गई। पुलिस संस्था पहुंची तो पता लगा कि ब्रिटिश नागरिक मोरे डेनिस वार्ड (54) ने तीन नाबालिग बच्चों के साथ कुकर्म व अश्लील हरकतें की हैं।
विज्ञापन

बच्चों ने पुलिस को पूरी आपबीती बताई

- फोटो : सांकेत‌िक च‌ित्र
डरे-सहमे पीड़ित बच्चों ने पुलिस को पूरी आपबीती बताई। आरोप है कि मोरे डेनिस वार्ड स्कूल में बच्चों को पार्ट टाइम इंग्लिश पढ़ाने आता था और इस दौरान अश्लील हरकतें करता था।

रविवार को वह तीन दृष्टिहीन बच्चों को अलग जगह ले गया और उनके साथ कुकर्म किया। आरकेपुरम थाना पुलिस ने कुकर्म व पोक्सो का मामला दर्जकर ब्रिटिश नागरिक वार्ड को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी संस्था को करीब नौ वर्ष से दान दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मैकबुक के साथ मोबाइल बरामद किया है। इसमें बच्चों की नग्न व अश्लील वीडियो मिली हैं।
विज्ञापन

आरोपी पीडोफाइल अपराधी है

- फोटो : सांकेत‌िक च‌ित्र
पुलिस को जांच में पता लगा कि आरोपी पीडोफाइल (नाबालिग बच्चों का यौन शोषण करने वाला) अपराधी है। वह गुरुग्राम में स्थित स्टेरलाइट टेक्नोलॉजी कंपनी में बड़े पद पर काम करता था। उसे सालाना डेढ़ करोड़ तनख्वाह मिलती थी।

फरवरी, 2017 में इसे पैरालाइज अटैक हो गया। इसके बाद कंपनी ने इसे नौकरी से निकाल दिया। ये दिल्ली आ गया और वसंतकुंज इलाके में अकेला रहने लगा। पुलिस इस बात की जांच कर रही कि आरोपी इससे पहले कितने बच्चों के साथ अश्लील हरकतें व कुकर्म कर चुका है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें