फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश ब्यूटीशियन को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता था कांगो युवक  

Wed, 01 Jun 2016 01:13 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली में कांगो के युवक पर ब्रिटिश की ब्यूटीशियन महिला के साथ उसे धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। वह महिला के घर में जबरदस्ती घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करता था और उसे धमकी देता था कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो अफ्रीकी मूल के लोग उसे व उसके दस वर्षीय बेटे को मार देंगे। 
विज्ञापन


निजामुद्दीन थाना पुलिस ने कांगो के युवक के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित ब्रिटिश ब्यूटीशियन आरोपी की धमकियों के चलते डिप्रेशन में चली गई है। 

दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक का नाम कांगो निवासी ओनोबे पॉल (26) है। वह कई वर्ष से भारत में रह रहा है और गुड़गांव स्थित एक कॉल सेंटर में काम करता है। ओनोबे निजामुद्दीन इलाके के जंगपुरा में किराये पर रहता था। उसके घर के सामने पीड़ित महिला एंलेलिना (40, बदला हुआ नाम) अपने दस वर्षीय बेटे के साथ रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को शादी करने का देता था झांसा

पुलिस - फोटो : file
एंजेलिना का निजामुद्दीन इलाके में बड़ा ब्यूटी पार्लर है। एंजेलिना ने निजामुद्दीन थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी बेटे के साथ खेलने के बहाने उसके घर में आता था। एक दिन वह घर पर अकेली थी तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसने एंजेलिना को धमकी दी कि भारत में अफ्रीकी मूल के बहुत लोग रहते हैं वह उसे व उसके बेटे को जान से मार देंगे। ब्रिटिश महिला का आरोप है कि आरोपी उसके साथ पिछले डेढ़ वर्ष से जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा था।  

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जंगपुरा इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है। जब आरोपी को ये लगा कि महिला पुलिस में शिकायत कर सकती है तो वह जंगपुरा को छोड़कर मुनिरका में किराये पर रहने चला गया था।

वह महिला को शादी करने का झांसा भी देने लगा था। दिल्ली पुलिस ने ओनोबे की गिरफ्तारी को लेकर कांगो एंबेसी को सूचना दे दी है। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें