फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेके का शटर तोड़ नौ लाख उड़ाए

Tue, 17 Jan 2017 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
समयपुर बादली इलाके में चोरों ने सरकारी शराब के ठेके से लाखों रुपये उड़ा लिए। बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़कर 35 किलो वजन की तिजोरी अपने साथ ले गए, जिसमें करीब 9.14 लाख रुपये थे। दुकान के इंचार्ज की शिकायत पर समयपुर बादली थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार सतपाल छिल्लर  सपरिवार निजामपुर गांव में रहता है। वह दिल्ली सरकार की आबकारी विभाग में बतौर सेल्स सुपरवाइजर काम करता है। पिछले तीन महीने से वह रोहिणी सेक्टर 19 के अग्रवाल मॉल स्थित सरकारी शराब के ठेके का इंचार्ज है। 


सतपाल ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे जब वह दुकान पर पहुंचा तो मॉल के गार्ड शिव प्रसाद ने उसे बताया कि शनिवार रात दो बजे दुकान के बाहर कुछ लोग खड़े थे। उसने देखा कि शराब की दुकान का शटर टूटा हुआ है।
विज्ञापन


दुकान के अंदर जाने पर उसने तिजोरी को गायब पाया। जिसमें करीब 9 लाख 14 हजार रुपये थे। सतपाल ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। 
पुलिस सूत्रों का कहना है कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ बदमाश दुकान के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं। लेकिन तस्वीर धुंधला होने की वजह से साफ तौर पर उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। बदमाशों ने वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरे का केबल भी काट दिया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें