किशोरी ने गिफ्ट लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद भी युवक जिद्द पर अड़ा रहा। तब किशोरी ने विरोध कर शोर मचा दिया। मौके पर लोग एकत्र हो गए।
किशोरी ने राहगीरों के साथ मिलकर युवक को पकड़ चप्पलों से धुनाई की। इतना ही नहीं, राहगीरों ने भी युवक पर हाथ साफ कर उसे मुर्गा बनाया।
पिटाई से बचने के लिए युवक ने किशोरी के पैर पकड़कर माफी मांगी और दोबारा ऐसी हरकत न करने की कसम खाई। माफी मांगने पर लोगों ने युवक को छोड़ दिया। यह बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।