फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे मनाने से किया मना तो युवक ने खोया आपा, सीने पर मारी गोली

Fri, 16 Feb 2018 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोतवाली के एक गांव में बुधवार सुबह वेलेंटाइन डे मनाने से इंकार करने पर एक युवक ने युवती को गोली मार दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंपा दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति खराब होने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सागर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हापुड़ तहसील क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 28 वर्षीय युवती सुबह आठ बजे घर के पास की दुकान से घरेलू सौदा लेने जा रही थी। रास्ते में उसे गांव में ही रहने वाला पूर्व परिचित युवक सागर (27) वेलेंटाइन डे मनाने के लिए चलने की जिद करने लगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग का था मामला

shot woman in hapur - फोटो : अमर उजाला
युवती के इंकार करने पर उसने आपा खो दिया और तमंचे को युवती के सीने से सटा कर गोली उतार दी। ग्रामीणों ने गोली मारकर भागते हमलावर को पकड़ लिया।

कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग में मतभेद का लग रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ने बताया कि होश में आने के बाद युवती से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें