फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आई लव यू' बोल लड़की को पीट दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में प्यार से इनकार पर एक युवक ने बीबीए की छात्रा को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर आए लोगों को देख आरोपी क्लासमेट छात्रा को बाद में देख लेने की धमकी देकर फरार हो गया। घायल युवती को स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

पीड़ित युवती की शिकायत पर यमुना बैंक मेट्रो थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

परीक्षा देकर निकली थी लड़की

पुलिस के मुताबिक शाहदरा इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय पिंकी (बदला हुआ नाम) कड़कड़डूमा स्थित एक संस्थान में बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

कुछ दिनों से उसकी परीक्षा चल रही है। जनकपुरी इलाके के एक कॉलेज में उसका परीक्षा केंद्र है। शुक्रवार दोपहर जैसे ही पिंकी पेपर देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकली, तो उसकी क्लास में पढ़ने वाला ऋषभ शर्मा उससे प्यार का इजहार करने लगा।

उसे नजरअंदाज कर पिंकी मेट्रो से कड़कड़डूमा स्टेशन पहुंची। पार्किंग में उसकी स्कूटी खड़ी थी।
विज्ञापन

प्रप्रोज किया, गाली दी और मारा घूंसा

बताया गया है कि ऋषभ वहां भी पहुंच गया। उसने फिर प्यार का इजहार किया। मना करने पर आरोपी ने पिंकी से गाली-गलौच की और उसके मुंह पर घूंसे मारने शुरू कर दिए। शोर सुनकर दो युवक छात्रा की मदद को आए।

उन्हें देख आरोपी पिंकी को धमकी देकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल पिंकी को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी।

पिंकी ने पुलिस को बताया कि ऋषभ पिछले काफी समय से उसे कॉल व मैसेज कर परेशान कर रहा है। वह उसका पीछा भी करता है। इतना ही नहीं उसने फोन पर उसके माता-पिता को धमकी दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें