फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर फोन कर कही अपने अपहरण की बात, महज 3 घंटों में पुलिस ने किशोर को यूं ढूंढ निकाला

Thu, 11 Jan 2018 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

शकरपुर इलाके में 17 साल के किशोर ने परिजनों से फिरौती वसूलने के लिए खुद के अगवा होने का नाटक रच डाला। मां को तीन-चार लड़कों द्वारा अपहरण करने की सूचना देकर उसने फोन बंद कर लिया।

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। किशोर कई बार घर से भाग चुका था। शकरपुर थाने में तैनात इलाके का बीट कांस्टेबल मोहित अच्छी तरह उसे जानता था। मोहित ने केवल तीन घंटे में किशोर से संपर्क किया और उसे समझाकर घर ले आया।

पुलिस के मुताबिक, सलमान (बदला नाम) शकरपुर इलाके में मां, बड़े भाई व अन्य परिजनों के साथ रहता है। सोमवार सुबह वह घर से निकला। रात करीब 11:00 बजे सलमान ने अपनी मां को फोन कर कहा कि उसे तीन-चार लड़कों ने अगवा कर लिया है और अज्ञात स्थान पर ले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान ने मां से पुलिस को खबर न करने को भी कहा। सलमान के टैक्सी चालक भाई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। प्रीत विहार एसीपी डॉ. हेमंत तिवारी, शकरपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र पुंज के नेतृत्व में पुलिस छानबीन में जुट गई।

सलमान के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई तो गीता कॉलोनी, गाजीपुर व पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग स्थानों की मिली। इधर, शकरपुर थाने के बीट कांस्टेबल मोहित को सलमान के अगवा होने का पता चला तो वह भी जांच में जुट गया।

मोहित को पता था कि सलमान कई बार घर से भाग चुका है। उसका नंबर भी मोहित के पास था। मोहित ने सलमान को कॉल की। सलमान ने फोन उठाया तो मोहित ने उसे समझाया। इसके बाद वह घर लौट आया।

सलमान ने बताया कि उसे रुपयों की जरूरत थी। इसलिए खुद के अगवा होने की साजिश रची। सोमवार को दिन-भर इधर-धर घूमने के बाद देर रात उसने मां के मोबाइल पर कॉल की। बाद में सड़कों पर घूमता रहा। उसे यकीन था कि परिवार पुलिस को कॉल नहीं करेगा और वह फिरौती वसूल लेगा। पुलिस किशोर की काउंसलिंग करा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें