फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी के अकाउंट से साढ़े चार लाख चुराने वाला चौथी मंजिल से गिरा, मौत

Sun, 27 Mar 2016 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • किशोर ने चुरा ली थी दादी की चेक बुक उसी से निकाले थे दोस्तों के साथ मिलकर साढ़े चार लाख रुपये
  • परिजनों ने 11 मार्च को दी थी शकरपुर पुलिस को सूचना, पुलिस पैसे निकालने के मामले की कर रही थी छानबीन
  • परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या करने का आरोप, होली वाले दिन छत से गिरा किशोर
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शकरपुर इलाके में चौथी मंजिल से गिरकर एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सौरभ (16) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि दोस्तों ने उसे छत से नीचे फेंका है।
विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि किशोर होली खेलते हुए छत से नीचे गिर गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शकरपुर थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

सौरभ परिवार के साथ कांति नगर में रहता था। इसके परिवार में पिता राकेश सिंह, मां और एक छोटा भाई है। सौरभ के पिता राकेश का आरोप है कि उसके दोस्तों ने जानबूझकर उसे छत से फेंककर मौत के घाट उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेद खुलने के डर से दोस्तों ने की हत्या!

- फोटो : demo pic
दरअसल 11 मार्च को सौरभ ने अपने दोस्तों के कहने पर अपनी दादी की चेक बुक उड़ा ली थी। नकली साइन कर सभी ने 4.50 लाख रुपये निकाल भी लिए। परिवार ने इसकी शिकायत थाने में की थी।

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही थी। राकेश का आरोप है कि भेद खुलने के डर से दोस्तों ने उसकी हत्या की। इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगेगा कि कैसे मौत हुई, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें