फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप करने वाला बाउंसर गिरफ्तार

Sat, 12 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगोलपुरी इलाके में 18 साल की युवती ने संजय गांधी अस्पताल में बाउंसर का काम करने वाले एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे नौकरी का झांसा देकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान अमन विहार निवासी विजेंद्र के रूप में हुई है। 
पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय युवती सपरिवार सुल्तानपुरी इलाके में रहती है।

गत 9 नवंबर को उसने मंगोलपुरी थाना पहुंचकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवायी। शिकायत में उसने बताया कि कुछ दिन पहले संजय गांधी अस्पताल गई थी। जहां उसकी मुलाकात बाउंसर विजेंद्र से हुई। विजेंद्र ने उसे नौकरी लगवाने की बात कही।
विज्ञापन


उसके बाद दोनों अकसर मिलने लगे। इस दौरान वह नौकरी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार रेप किया। जब पीड़िता उससे नौकरी की बात करती तो वह इधर उधर की बातें करने लगा। गत 9 नवंबर को आरोपी के बुलाने पर पीड़िता अस्पताल पहुंची। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

नौकरी की बात पूछने पर आरोपी ने उसे मना कर दिया। पीड़िता ने तुरंत थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें