फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल में कैदी पर ब्लेड से हमला, जांच शुरू

Tue, 25 Apr 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तिहाड़ जेल संख्या आठ में हत्या के मामले में बंद एक कैदी पर ब्लेड से हमला किया गया। पीड़ित के मुताबिक दो कैदियों ने एक कैदी से बहस करने का आरोप लगाकर उसपर हमला कर दिया।
विज्ञापन


जख्मी कैदी को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। पुलिस ने पीड़ित कैदी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित कैदी की पहचान जीतेंद्र के रूप में हुई है। वह मूलत: चंदर विहार का रहने वाला है। फिलहाल तिहाड़ के जेल संख्या आठ के वार्ड संख्या चार में बंद है। वर्ष 2014 में हत्या के एक मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


गत 16 अप्रैल को उसके वार्ड में बंद दो कैदी मुकेश और जगदीप के बीच कहासुनी हो गयी। इस बात को लेकर जेल के अधिकारी और कैदी मुंशी सलीम ने उन्हें बुलाकर डांटा और सजा के तौर पर जगदीप के साथ उसे वार्ड संख्या 12 में बंद कर दिया।
 
वार्ड संख्या 12 में बंद मदन नाम के कैदी ने मुंशी सलीम के साथ बहस करने का आरोप लगाकर उसे धमकी दी। शाम को जब कैदियों को खोला गया तो बगल के वार्ड में बंद मोनू नाम का कैदी ने उसे पकड़ लिया और मदन ने उसके चेहरे पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें जीतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

वार्डन ने आकर उसे बचाया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी। कैदी को वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया। हरि नगर थाना पुलिस तिहाड़ जेल में पीड़ित कैदी का बयान दर्ज कर इस बाबत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें