फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिगों को बेच रहा था मौत का सामान, गैंग का मुखिया धरा

Tue, 25 Apr 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 
- 301 ग्राम हेरोइन बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद दस लाख है कीमत      
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक च‌ित्र - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमापुरी और बार्डर से सटे इलाकों में नाबालिगों को हेरोइन सप्लाई करने वाले गैंग के मुखिया को शाहदरा जिला पुलिस ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू (30) के रूप में हुई है। इसके पास से 301 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत दस लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की मानें तो फरवरी से अब तक पुलिस गैंग के कुल नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गैंग सिर्फ नाबालिगों को ही हेरोइन बेचते थे।

पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि 15 अप्रैल को नाबालिग लड़कों को हेरोइन सप्लाई करने वाले गैंग का मुखिया सोनू को पुरानी सीमापुरी के पास से दबोच लिया गया। उसके पास से 301 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन लोनी इलाके से अपने अन्य साथियों से लाकर सीमापुरी में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर नाबालिगों को सप्लाई करता था।
विज्ञापन


बता दें कि इसी कड़ी में पुलिस ने सबसे पहले 11 फरवरी को मुन्ना नामक आरोपी को दबोचा था। उसके पास से 273 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शाहिद फट्टी को गिरफ्तार कर 290 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। पुलिस ने एक के बाद एक कुल आठ लोगों को पकड़ा था। अब गैंग के मुखिया सोनू की नौवीं गिरफ्तारी है। सीमापुरी पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें