फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने पिस्टल दिखाकर की रेप की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद पुलिस अभी रेप के आरोप में फंसे भाजपा नेता संजय सिंह के मामले की जांच कर ही रही थी कि एक और भाजपा नेता पर रेप की कोशिश का आरोप लगा है।
विज्ञापन


गाजियाबाद कोर्ट के आदेश पर नगर निगम के पूर्व पार्षद और भाजपा नेता प्रदीप चौहान व उसके एक साथी के खिलाफ रेप की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एसएचओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि नगर निगम सफाई कर्मचारी नेता व पूर्व पार्षद प्रदीप चौहान और उसके साथी सतीश उर्फ सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पिछले काफी समय से पीड़िता की नौकरी लगवाने का झांसा दे रहा था।
विज्ञापन

पिस्टल की नोक पर रेप का प्रयास

पीड़िता के अनुसार, मार्च में आरोपी ने उसे अपने कार्यालय पर बुलाया था, जहां सतीश पहले से बैठा था। आरोप है कि प्रदीप ने लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर उससे रेप की कोशिश की। शोर सुनकर बाहर बैठी मां के आने पर आरोपी भाग खड़े हुए।

मामले की पीड़िता ने एसएसपी से भी शिकायत की थी, मगर सुनवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर सिहानी गेट पुलिस ने दोनों के खिलाफ बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली।

उधर, आरोपी प्रदीप चौहान ने बताया कि उसे बदनाम करने की साजिश है, उसकी छवि धूमिल करने में कुछ निगम अफसर भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें