मई में लखनऊ के अधिशासी अभियंता से दो लाख रुपये और कार लेकर फरार भाजपा के फर्जी नेता को बादलपुर पुुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गांव मनोटा, संभल निवासी दक्षनेंद्र शर्मा के रूप में हुई।
उसके पास से कार के अलावा, भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी का फर्जी नियुक्ति पत्र, इंटरनेट से तैयार युवा मोर्चा की फर्जी सूची, चार मोबाइल नंबर, छह बैंकों के एटीएम कार्ड, काले रंग की इटियोस कार, अधिशासी अभियंता मुन्ना लाल सचान की रजिस्ट्री के कागजात व मुन्ना लाल की केनरा व स्टेट बैंक की चेकबुक और पासबुक बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पर धोखाधडी के कई मामले दर्ज हैं। एसपी देहात सुनीति ने बताया कि बादलपुर थानाध्यक्ष केके राणा पुलिस बल के साथ मंगलवार को बिसरख मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।