कालकाजी इलाके में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने दो अन्य किशोर के साथ बाइक चुराई थी। इस बात की भनक उसके कुछ दोस्तों को लग गई थी।
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला है, पर बताया जा रहा है कि उसने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार दो दोस्तों के नाम दीवार पर लिखे हैं। किशोर अपनी मां का इकलौता सहारा था।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 14 वर्षीय किशोर राहुल दत्त डीडीए फ्लैट कालकाजी में रहता था। उसके परिवार में सिर्फ मां है। वह प्राइवेट जॉब करती है। पिता की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। राहुल आठवीं कक्षा में पढ़ता था और पढ़ाई में होशियार था।