फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा मंदिर में हुई पंचायत, पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

Sat, 04 Jun 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बिसाहड़ा
विज्ञापन
इकलाख और उसके परिवार के खिलाफ गोहत्या का मामला दर्ज न करने पर बिसाहड़ा का माहौल गरमाता जा रहा है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव के मंदिर पर पंचायत कर चेतावनी दी कि यदि रविवार तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया तो सोमवार को बिसाहड़ा में साठा चौरासी की महापंचायत की जाएगी। 
विज्ञापन


महापंचायत के बाद एनटीपीसी पावर प्लांट व जीटी रोड पर चक्का जाम किया जाएगा। महापंचायत को सफल बनाने के लिए आसपास के गांवों में पंचायतों का दौर शुरू हो गया है।

गौरतलब है कि 28 सितंबर की रात बिसाहड़ा में गोहत्या की सूचना पर इकलाख की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के 18 युवक जेल में हैं। 
विज्ञापन

साठा चौरासी के गांवों में पंचायतों का दौर शुरू 

बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों मथुरा की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में इकलाख के पास पड़ा मांस बीफ आने के बाद ग्रामीणों ने इकलाख व उसके परिवार के खिलाफ गोहत्या का मामला दर्ज कराने के लिए जारचा कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। 

मामला दर्ज न होने पर शुक्रवार को गांव के लोग मंदिर पर एकत्र हुए और बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों ने महापंचायत करने की घोषणा की।

बिसाहड़ा में सोमवार को होने वाली महापंचायत को लेकर साठा चौरासी के गांवों में पंचायतों का दौर शुरू हो गया। साथ ही बुलंदशहर, हरियाणा, मुजफ्फरनगर समेत आसपास के ठाकुर बाहुल्य क्षेत्र के लोगों को फोन कर जानकारी दी जा रही है। जिससे साठा चौरासी गांव के लोग लामबंद होना शुरू हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें