फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने विवाहिता पर फेंका तेजाब

Thu, 11 Sep 2014 12:55 AM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीकनपुर गांव में मंगलवार शाम नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने परिजनों के साथ लौट रही विवाहिता पर तेजाब फेंककर उसका चेहरा बिगाड़ने की कोशिश की। एसिड अटैक में विवाहिता मामूली रूप से झुलस गई।
विज्ञापन


शोर मचाने पर कुछ लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। सूचना पर पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची। बाइकर्स का विवाहिता पर तेजाब फेंकने का क्या मकसद था यह अभी पता नहीं चल सका है।

भीकनपुर गांव में सिराजुद्दीन परिवार सहित रहते हैं। उनकी बेटी साहिना की शादी 11 अप्रैल को दिल्ली के विनोद नगर निवासी शाबुद्दीन से हुई थी। कुछ दिन से साहिना मायके भीकनपुर गांव में रह रही है।
विज्ञापन


साहिना अपनी मां वकीला, दादी रेशमी और महमुदा के साथ मंगलवार शाम चार बजे कस्बे में लगने वाले मंगल बाजार से गांव लौट रही थी। जुगाड़ गाड़ी से उतरकर चारों पैदल घर जा रहीं थीं।

गांव के मंदिर के पास नकाबपोश बाइक सवार दो युवक आए और साहिना पर तेजाब फेंक दिया। अधिक तेजाब न गिरने के कारण वह मामूली रुप से जख्मी हो गई और उसके कपडे़ भी जल गए।

यह देख मां और दादी से शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाइकर्स का पीछा किया, लेकिन तब तक बाइकर्स फरार हो चुके थे। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और चश्मदीद गवाहों से पूछताछ की।
विज्ञापन


सीओ सदर राजेश पांडेय का कहना है कि पीड़ित पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जायेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें