नोएडा में बदमाशों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार और शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं से मोबाइल और सेाने की चेन लूूट ली है। पीड़ितों की ओर से कोतवाली में घटना की शिकायत दे दी है।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-125 स्थित मकान के बी ब्लाक में आकृति कुंदन अपने परिवार के साथ रहती हैं। शुक्रवार शाम को वह अपने ही सेक्टर में घूम रही थीं। जब वह ए ब्लाक की ओर पहुंची तो बाइक सवार बदमाश आए और उन्होंने महिला से मोबाइल लूट लिया।
पीड़िता ने शोर मचाया मगर जब तक आसपास के लोग एकत्र हुए, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। घटना की तहरीर फेज-थ्री कोतवाली में दे दी है। उधर, चौडा़ स्थित मार्केट में शनिवार शाम को सेक्टर-22 निवासी रीता चौधरी शॉपिंग करने गई थी।
जब वह सड़क पर खड़ी थीं तो उसी समय एक बाइक पर दो बदमाश आए और महिला की गर्दन पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटकर ले गए। पीड़िता ने शोर मचाया मगर बदमाश फरार हो चुके थे। पीड़िता ने सेक्टर-24 पुलिस से शिकायत कर दी है।