फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE : दिल्ली में अब तक की सबसे बड़ी चोरी, घर से उड़ाया 3 करोड़ का माल

Tue, 23 Aug 2016 02:21 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेट एयरवेज के वाइस प्रेसीडेंट की बेटी के घर में 3 करोड़ की चोरी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राजधानी में एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। जेट एयरवेज के वाइस प्रेसीडेंट (सुरक्षा) अवनीत सिंह की बेटी के घर से चोरों ने तीन करोड़ रुपये के ज्यादा के हीरे, जवाहरात व 60 हजार रुपये कैश उड़ा लिए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह दिल्ली में किसी घर से अब तक की सबसे बड़ी चोरी है। दक्षिण जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद ने मामले की पुष्टि की है।

अवनीत सिंह के दामाद तमन्य सेठ डिफेंस कॉलोनी के सबसे पॉश इलाके आनंद लोक में परिवार के साथ तीसरी मंजिल पर रहते हैं। तमन्य सेठ की तमिलनाडु में एग्रीकल्चर प्रोडक्ट बनाने की फैक्टरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए दिल्ली पुलिस की कई यूनिटों को लगाया गया

चोरी - फोटो : अमर उजाला
वह परिवार के साथ रविवार शाम को दिल्ली में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात जब वह घर लौटे तो उनके घर का मेन ताला टूटा हुआ था और बेडरूम का पूरा सामान फैला हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट उठाए हैं।
पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि अभी वह चोरी हुए सामान का पता कर रहे हैं। पूरी तरह पता लगने के बाद पुलिस को पूरा विवरण दिया जाएगा। डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने चोरी की ई-एफआईआर दर्ज कर ली है।
  मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की कई यूनिटों को लगाया गया है। हालांकि सोमवार शाम तक पुलिस चोरों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा सकी थी। अवनीत सिंह बेदी रिटायर कर्नल हैं और वर्ष 2015 में वह जेट एयरवेज से जुडे़े थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें