एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर सुनीज राजैन, रविंद्र जोशी व विनोद बडोला की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनसे हेरोइन को फिर से तैयार करने के उपकरण, केमिकल व चार लग्जरी कारें बरामद की गई हैं। इसके अलावा दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 20 कारतूस भी जब्त किए गए हैं।
रहमत गुल को यूनिट के लिए विशेष रूप से बुलाया गया था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिनवारी रहमत गुल(30) लगातार भारत आता रहता था। उसे अफगानिस्तान की हेरोइन फैक्टरी में काम करने का अनुभव है। इस सिंडिकेट ने उसे यूनिट में फिर से हेरोइन तैयार करने के लिए भारत बुलाया गया था। अख्तर उसकी सहायता करता था। धीरज एक्सपर्ट ड्राइवर था। बाकी दोनों हेरोइन सप्लाई करते थे।