फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मैसेज के जरिए युवती के साथ बड़ा धोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में ऑनलाइन लॉटरी के नाम पर एक युवती से 18 हजार रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गढ़ी गांव में रहने वाली निशा कुमारी ने सेक्टर-10 थाना पुलिस को बताया कि पिछले साल उसके मोबाइल पर लाखों की लॉटरी लगने का मैसेज आया।

लॉटरी जीतने को लेकर आई कॉल में एक युवक ने अपने आपको कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए जरूरी डॉक्यूमेंट और प्रक्रिया पूरी करने की बात की।
विज्ञापन

दो लोगों ने किया ये काम

युवती का आरोप है कि इसके बाद उसने डॉक्यूमेंट की प्रक्रिया पूरी की, तो उससे मामूली खर्च के नाम पर हजारों रुपये ले लिए।

युवती का आरोप है कि पिछले साल अगस्त से लेकर अब तक सुमित पासवान और मुकेश पासवान नाम के दो लोगों ने 18,200 रुपये ठग लिए।

एसआई जगदीश ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें