फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान : ट्रेनों में सिविल ड्रेस में खुद को जीआरपी बताकर लूट रहे जेवर-नगदी

Sun, 05 Mar 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदमाशों ने शुक्रवार को आनंद विहार से उड़ीसा जाने वाली उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस निशाना बनाया। आनंद विहार रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सिविल ड्रेस पहने चढे़ चार बदमाशों ने खुद को जीआरपी कर्मी बताया था।
विज्ञापन


उन्होंने पुराने नोट ले जाने वालों के खिलाफ अभियान की बात करके यात्रियों के सामान की जांच की। इसके बाद करीब दर्जन भर यात्रियों से हजारों की नगदी लूट ली। गाजियाबाद में हिंडन बैराज के पास ट्रेन धीमी होने पर बदमाश कूदकर भाग गए।

आनंद विहार से उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह 7.05 बजे चली। ट्रेन चलते ही चार बदमाश जनरल बोगी में चढ़ गए। उन्होंने खुद को जीआरपी कर्मी बताया। बदमाशों का कहना था कि ट्रेन में पुराने नोटों की खेप जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू निकाला और लूट लिया सामान

डेमो - फोटो : demo pic
इसलिए तलाशी लेनी है। इतना सुनते ही यात्री घबरा गए। सिविल ड्रेस पहने बदमाशों ने यात्रियों के बैग भी चेक किए। उन्होंने सभी यात्रियों से पर्स से नगदी निकालकर हाथ में लेने को कहा।

जब दर्जन भर से ज्यादा यात्रियों ने रुपये अपने हाथ में निकाल लिए तो बदमाशों ने चाकू दिखाकर उनसे रुपये लूट लिए। तब तक ट्रेन हिंडन बैराज के आसपास आ चुकी थी। ट्रेन धीमी होते ही बदमाश बोगी से कूदकर भाग गए।

एसपी रेलवे मुरादाबाद मंडल शगुन गौतम का कहना है कि यह घटना दिल्ली रीजन में हुई है। चूंकि उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गाजियाबाद रुकती नहीं है। जब तक ट्रेन को रोका जाता, तब तक वह गाजियाबाद स्टेशन से निकल चुकी थी।

कानपुर में भी पीड़ितों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिलती है तो उसे दिल्ली पुलिस को रेफर कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें