गुड़गांव के झाड़सा गांव में रहने वाली बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस को ऑनर किलिंग का मामला होने का शक है। फिलहाल मामला दर्ज कर छानबीन किया जा रहा है।
पुलिस कंट्रोल रुम में एक छात्रा ने शनिवार की दोपहर को फोन करके अपनी सहेली को बचा लेने की बात कही। उसने कहा कि उसकी सहेली और सहपाठी को उसके परिवार मार रहे हैं।
उसे डर था कि सहेली के परिवार वाले उसे मार डालेंगे। सदर थाना प्रभारी विजय के अनुसार लड़की का दाह संस्कार किया जा चुका है। विजय के बयान पर ही अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया गया।