फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के एडमिशन का झांसा देकर किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहिणी की रहने वाली महिला ने बेटे के एडमिशन का झांसा देकर दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी, महिला के जान पहचान वाले थे। महिला ने तो उनकी मदद इसलिए चाही थी कि उसेक बेटे का एडमिशन किसी अच्छे स्कूल में हो जाएगा।
विज्ञापन


लेकिन उसे क्या पता था कि उसके अपने ही जानने वाले ऐसा करेंगे। शायद अगर वो उन दोनों के इरादे भांप जाती तो उनसे कभी नहीं मिलती। घटना के बाद रोहिणी थाना के जीरो एफआईआर पर रविवार की रात सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया गैंगरेप

पीड़िता ने रोहिणी थाना पुलिस को बताया कि वह गुड़गांव में एक निजी बीपीओ कंपनी में मैनेजर है। वहां के निजी अस्पताल फोर्टिस में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत कमल के साथ उसकी पुरानी जान पहचान है।

कमल ने उसके बेटे का एडमिशन किसी नामी स्कूल में कराने के नाम पर उसकी मुलाकात वॉक्स वैगन कार के शोरूम में कार्यरत मनीष कपूर से करवाई। पंद्रह अप्रैल को गुड़गांव के सिटी मार्ट में दोनों की मुलाकात हुई। जहां उन्होंने महिला की ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। उसके बेहोश होने के बाद दोनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

सिविल थाना पुलिस ने रोहिणी पुलिस की ओर से आई जीरो एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है। सोमवार को अदालत में महिला का बयान दर्ज कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि महिला सहित दोनों आरोपी पहले किसी कंपनी में एक साथ काम कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें