फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडाः बैंक एजेंट की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दादरी के जारचा थाना क्षेत्र के प्यावली गांव के नजदीक रविवार दोपहर बैंक एजेंट से नकदी लूटने में असफल बदमाशों से उसे गोली मार दी। एजेंट की मौत पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बदमाशों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बिसाहड़ा गांव के श्रीपाल तोमर पुत्र चिंरजीलाल सिंडीकेट बैंक में एजेंट के रूप में काम करता था। आसपास के गांवों में लोगों के पैसा इकठ्ठे कर बैंक में जमा कराता था। रविवार को वह क्षेत्र के लोगों से रुपया एकत्र कर बाइक से गांव लौट रहा था।

जब वह गांव प्यावली के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने नहर के समीप उसे रोक कर रुपयों से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। श्रीपाल ने लूट का विरोध करते हुए नकदी से भरा बैग नहर में फैंक दिया। इससे नाराज बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी।
विज्ञापन


गोली लगते ही वह गिर गया। खून से लथपथ होने पर वह बेहोश गया और बदमाश फरार हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस बीच श्रीपाल तोमर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को तलाश किया जा रहा है। जल्द उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी पहचान परमजीत (27) के रूप में हुई है। वह शनिवार रात अपने दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। रविवार को मिलिट्री कैंप के पास उसका शव मिला। पुलिस ने रंजिश की वजह से हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस के अनुसार परमजीत (27) सपरिवार झरौंदाकलां इलाके में रहता था। उसके पिता रविकांत परचून की दुकान चलाते हैं। परमजीत के पिता ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात वह दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

रविवार सुबह पुलिस को मिलिट्री कैंप के पास एक युवक के शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परमजीत के परिवार वालों और दोस्तों से पूछताछ कर उसके बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है। ताकि उसकी हत्या के बाबत कोई सुराग मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें