फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकॉम के छात्र BMW से अधेड़ को रौंदा, इस तरह हुआ काबू

Sun, 14 Jan 2018 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली के मौरिस नगर इलाके में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने सड़क पार कर रहे अधेड़ को टक्कर मार दी। इससे अधेड़ सड़क से कई फुट ऊंचे उछलकर गिरे। पीड़ित शिवनाथ (55) को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


इधर, आरोपी कार लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद टूटे कार के हिस्से व घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी की पहचान अभिनव (19) के रूप में हुई। वह डीयू नॉर्थ कैंपस, खालसा कॉलेज का छात्र है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, अविवाहित शिवनाथ परिवार के साथ जहांगीरपुरी इलाके में रहते थे। डिप्रेशन की वजह से उन्होंने काफी समय पूर्व घर छोड़ दिया था। बुधवार दोपहर वह किरोड़ीमल कॉलेज के पास सड़क पार कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

accident - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान कमला नगर की ओर से आई तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू एक्स-1 कार ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक ने कुछ पल के लिए कार रोकी, बाद में फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल ले गई। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शिवनाथ के सिर में गंभीर चोट लगी थी।

छानबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कार का टूटा हुआ पुर्जा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों व पुर्जे की जांच से पता चला कि कार बीएमडब्ल्यू है। सड़क किनारे एक इमारत के सीसीटीवी कैमरे में कैद हादसे की फुटेज देखने पर कार का रंग और नंबर-0001 दिखा।

इसके आधार पर पुलिस आरोपी अभिनव तक पहुंच गई। वह परिवार के साथ पंजाबी बाग इलाके में रहता हे। उसके पिता बड़े कारोबारी हैं। पुलिस ने अभिनव को थाने से जमानत दे दी। छानबीन में पुलिस को पता चला कि शिवनाथ अचानक कार के सामने आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें