फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव अस्पताल में छोड़कर भागा ऑटो चालक

Fri, 03 Jun 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में बुधवार दोपहर एक ऑटो चालक युवक का शव रखकर भाग गया। पूछने पर उसने बताया कि जीआरपी ने शव भेजा है। जब अस्पताल प्रबंधन ने छानबीन की तो पता चला कि जीआरपी ने कोई शव नहीं भेजा है।
विज्ञापन


हालांकि बाद में मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव के पोस्टमार्टम के लिए रजामंदी दे दी। पोस्टमार्टम 72 घंटे बाद होगा। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया गया है कि युवक के दाहिने हाथ पर प्रीतम लिखा हुआ है।

जीआरपी ने सिविल अस्पताल में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला है, लेकिन उसमें ऑटो चालक की तस्वीर कैद नहीं हो सकी है। इससे जांच में परेशानी आ रही है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर ऑटो से दो लोग एक युवक का शव लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। शव को स्ट्रेचर पर रखने के बाद उन्होंने पीछे जीआरपी पुलिस के आने की बात कही। इसके बाद वे चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात ऑटो चालक एक व्यक्ति के साथ युवक का शव लेकर अस्पताल पहुंचा

बृहस्पतिवार सुबह जब ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर घर जाने वाले थे तो उन्होंने शव के बारे में पूछताछ की। जीआरपी वालों ने अपने क्षेत्राधिकार का मामला होने से इनकार कर दिया। लेकिन इस तरह से लाए गए अज्ञात शव का पोस्टमार्टम आखिर अस्पताल प्रबंधन करवाता कैसे, इसलिए जीआरपी को कार्रवाई के लिए तैयार किया गया।

जीआरपी चौकी प्रभारी अरबिंद सिंह दहिया के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे अज्ञात ऑटो चालक एक व्यक्ति के साथ युवक का शव लेकर अस्पताल पहुंचा था। उसने अस्पताल में बिना कोई एंट्री कराए शव को उतार दिया और जाने लगा।

अस्पताल कर्मियों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने कहा कि रेलवे स्टेशन से इस शव को जीआरपी ने भेजा है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी जीआरपी को दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें