फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल को ऑटो चालक ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में रविवार देर रात रोडरेज की घटना सामने आई है। कार और चैंपियन ऑटो के छू जाने से शुरू हुई कहासुनी के बाद  ऑटो में सवार दो लोगों ने हेड कांस्टेबल की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


पीड़ित हेड कांस्टेबल की शिकायत पर समयपुर बादली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

लोगों ने जख्मी मोहनलाल को अंबेडकर अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

‌कार से टकराई थी ऑटो

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मोहनलाल रोहिणी स्थित क्राइम ब्रांच में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात है। रविवार देर रात वह अपनी कार से सेक्टर -18 स्थित दाताराम सोसाइटी स्थित घर जा रहा था।

घर के पास उसने दो लोगों को खराब चैंपियन ऑटो को टोह कर ले जाते हुए देखा। ऑटो अचानक चैंपियन पीछे की ओर सरकने लगा और पीछे से आ रही हेड कांस्टेबल की कार से टच कर गया।

मोहनलाल कार से बाहर निकल कर चैंपियन पर बैठे चालक के पास आया और उसे एक थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद चालक ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर मोहनलाल की जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन

ऑटो नहीं दिया तो गार्ड को भी पीटा

शोर-शराबा सुनकर सोसाइटी के काफी लोग बाहर आए और चैंपियन के चालक और उसके सहयोगी की पिटाई कर दी। उसके बाद लोगों ने चैंपियन को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को वहां से भगा दिया।

तड़के तीन बजे ऑटो चालक अपने आधा दर्जन सहयोगियों के साथ वापस सोसाइटी में आया। इन लोगों ने सोसाइटी गेट पर तैनात गार्ड संजय को चैंपियन ऑटो देने के लिए कहा।

संजय के मना करने पर उन लोगों ने संजय पर हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर जब सोसाइटी के लोग बाहर आए तो सभी आरोपी से वहां फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है और चैंपियन ऑटो के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें