दिल्ली में अफगानी मूल की महिला डॉक्टर ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
महिला ने आरोपी को लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया। वहां पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी की पहचान निजामुद्दीन निवासी फैजान अख्तर के रूप में हुई। वह ऑटो चलाता है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पेशे से डॉक्टर महिला (30) लाजपतनगर में अपनी मां के साथ रहती है। 18 सितंबर से उसके फोन पर अश्लील एसएमएस आ रहे थे।
महिला डॉक्टर ने मैसेज भेजने वाले को फोन किया तो आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। महिला के मना करने के बावजूद आरोपी ने भद्दे व अश्लील मैसेज भेजने बंद नहीं किए।