फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! गूंगी-बहरी लड़की से गैंग रेप का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
हवस के अंधे लोग किस कदर तक गिर सकते हैं इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। दरिंदगी पर उतारू दो हैवानों ने एक गूंगी, बहरी और मानसिक रोगी लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन


15 साल की इस लड़की के साथ हैवानियत करने वाले इन दो लोगों के खिलाफ लड़की के पिता ने थाने में तहरीर दी है। मामले के आरोपियों में से एक की उम्र 60 साल बताई जा रही है।

हालांकि पीड़ित पिता जब केस दर्ज कराने थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने मामूली धाराओं में ही केस दर्ज किया। इतना ही नहीं, पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो उसे भी डरा-धमका कर भगा दिया।
विज्ञापन

घर से जबरन उठा ले गए उसे

ग्रेटर नोएडा दनकौर कोतवाली में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही दो लोगों ने उसकी 15 साल की गूंगी-बहरी और मानसिक रोग से ग्रस्त बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

आरोपी घर से उसकी बेटी को जबरन उठाकर ले गए थे। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मात्र एक व्यक्ति के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज की है। वह भी छेड़छाड़ की धाराओं में है।

परिजनों का आरोप है कि बुधवार को जब वह सभी लोग खेत पर गए हुए थे तो गांव के ही दो व्यक्ति उनके घर पर गए और किशोरी को डरा-धमकाते हुए घर से उठाकर खेतों में ले गए। जहां आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन

कर रहे थे अश्लील हरकत तभी पहुंच गया वो

आरोपी, लड़की को लेकर एक खेत में गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे लेकिन तभी वहां से गुजर रहे एक किसान ने दोनों व्यक्तियों को किशोरी के साथ अश्लील हरकत करते हुए देख लिया और शोर मचा दिया।

घटनास्थन के पास खेतों में काम कर रहे लोग जब भागे तो आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी किशोरी के परिजनों को दी। पीड़ित परिजनों ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए दनकौर कोतवाली में शिकायत की।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया एक 60 साल के व्यक्ति के खिलाफ ही कुछ सबूत मिले हैं। जिससे उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अगर दूसरे व्यक्ति के खिलाफ कोई सबूत मिलता है तो उसके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें