फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की नाक के नीचे हुई बैंक डकैती की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के दरियागंज इलाके में तीन अज्ञात बदमाशों ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में घुसकर लॉकरूम तोड़ने की कोशिश की। यह घटना स्थानीय पुलिस स्टेशन से मात्र 50 मीटर की दूरी पर घटी।
विज्ञापन


यहां 1 नवंबर की देर रात को बदमाश घुसे और रॉबरी की कोशिश की। हालांकि बदमाश अपने प्रयास में असफल रहने पर भाग खडे़ हुए। पुलिस ने बताया कि वारदात की एफआईआर बैंक दरियागंज पुलिस स्टेसन में दर्ज कर ली गयी है।

इस मामले की जांच कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज से ये बात पता चली है कि जिस वक्त चोर बैंक के प्रांगण में घुसना चाह रहे थे उस समय पुलिस गश्त लगा रही थी। लेकिन फिर भी पुलिसवाले इन तीन बदमाशों को नहीं देख पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दौरान दो बार गुजरी थी पैट्रोलिंग वैन

गौरतलब है कि शनिवार को ओरिएंटल बैंक के मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज की कि कुछ लोगों ने बैंक में घुसकर बैंक के लॉकर रूम को तोड़ने की कोशिश की। इस मामले में इंडियन पेनल कोड की धारा 457/380 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने अपनी छानबीन, पास के ही एक रेस्त्रां में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से शुरू की है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर यह पाया गया कि रात 2 बजकर 10 मिनट पर तीन बदमाश बैंक की छत पर चढ़े और छत पर लगी लोहे की सरिया को काटकर बैंक की बिल्डिंग में घुसे।

हालांकि दिलचस्प बात तो ये है कि जब ये तीनों लोहे की सरिया काटने में व्यस्त थे तब दो बार पुलिस की गश्त लगाने वाली वैन वहां से गुजरी। लेकिन किसी को पता नहीं चला तीन बदमाश एक बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश में हैं।

सूत्रों के अनुसार बिल्डिंग में घुसने के बाद तीनों बदमाशों ने सभी अल्मारियों और बक्सों को जांचा। बाद में वो तीनों लॉकर रूम का दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगे। हालांकि वो अपनी इस कोशिश में नाकाम रहे और घुसने के तीस मिनट बाद बैंक की बिल्डिंग से निकल कर भाग गए। क्राइम ब्रांच की कई टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस भी मामले में संलिप्त अपराधियों के स्केच बनाने की तैयारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें