फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने हथौड़े से वकील के तोड़े हाथ-पांव, ऐसे बची जान

Fri, 11 Aug 2017 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विकास शर्मा वकील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डबुआ कॉलोनी निवासी वकील विकास शर्मा शुक्रवार को अपने भाई राजेश के साथ कोर्ट जाने के लिए निकले थे। रास्ते में तीन युवकों ने उन्हें जबरन रोक लिया और रॉड, हथौड़े आदि से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


बीच बचाव करने में भाई राजेश भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने डबुआ चौकी में शिकायत दी है। अस्पताल में भर्ती एडवोकेट विकास शर्मा का कहना है कि हमलावर उनकी जान लेने के इरादे से आए थे।

हमलावरों ने रॉड और हथौड़ से उनके सिर पर कई वार किए लेकिन हेलमेट पहने होने की वजह से उनकी जान बच गई। हमलावर उन्हें एक विवादित परिसर का केस छोड़ने के लिए धमकी देते हुए पीट रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्या कहते हैं विकास शर्मा

demo pic
​विकास शर्मा के अनुसार, वह डबुआ स्थित एक विवादित परिसर की पैरवी कर रहे हैं। 2 अगस्त को उनके घर में विपक्षी पार्टी के तीन लोग आए थे। इन लोगों ने उन्हें केस से हट जाने अन्यथा अंजाम भुगतने को तैयार रहने की धमकी दी थी।

आरोप है कि शुक्रवार को जिन लोगों ने हमला किया वह कह रहे थे कि उन्होंने विवादित परिसर खरीद लिया है। साथी पर जान लेवा हमला किए जाने का समाचार मिलतेे ही बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा के सदस्य एडवोकेट शिवदत्त वशिष्ठ बीके सिविल अस्पताल पहुंचे।

साथी वकील का हाल चाल लेने के बाद उन्होंने पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी को फोन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। डबुआ चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर तफ्तीश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें