फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव ट्राएंगलः गर्लफ्रेंड ने नए बॉयफ्रेंड के साथ मिल पुराने आशिक का किया मर्डर

Fri, 11 Aug 2017 06:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गिरफ्तार हुई आरोपी इंदूबाला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अपनी गर्लफ्रेंड को छूने से नाराज से एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के पुराने आशिक की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर लाश को एक लग्जरी कार से बेरहमी से कुचलता हुआ चला गया। इस हत्या की साजिश में प्रेमिका ने भी अपने आशिक का साथ दिया।
विज्ञापन



यह मामला है राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सदर थाना इलाके का। घटना के तहत विनोद बेनीवाल (28) की एक अगस्त को श्रीगंगानगर के समीप सूरतगढ़-हनुमानगढ़ बाईपास पर गोली मारकर फिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। मृतक विनोद हरियाणा में सिरसा जिले के गांव बालासर का रहने वाला था। वह एेलनाबाद के सिविल हास्पीटल में लैब तकनीशियन था।

सदर थाना में डीएसपी (शहर) तुलसीदास राजपुरोहित ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार हुई आरोपी इंदुबाला (25) श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ रोड पर स्थित एक नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में टीचर के पद पर कार्यरत है तथा सूरतगढ़ के समीप गांव लालगढ़िया की रहने वाली है। इसके अलावा हरियाणा के भिवानी जिले में चरखी दादरी थाना ईलाके में गांव नौरंगाबास निवासी दीपक मलिक (23) फरार है। दोनों विनोद बेनीवाल की हत्या में शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

गर्लफ्रेंड की इस बात के बाद दीपक ने बदला लेने की ठान ली

प्यार में खेल - फोटो : Demo pic
पुलिस ने बताया कि करीब दो साल पहले इंदुबाला इंटर्नशिप करने सिविल अस्पताल जाती थी। जहां उसकी कर्मचारी विनोद बेनीवाल से दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद इंदुबाला जीएनएम के लिए देहरादून चली गई।

वहां आरोपी दीपक के परिवार की कैंसर पीड़ित एक महिला का इलाज चल रहा था। इस दौरान दीपक का अस्पताल आना जाना रहा। इससे आपसी मुलाकात होने से इंदुबाला और दीपक के बीच काफी नजदीकियां हो गई। पुलिस के मुताबिक परिजनों के विरोध के बावजूद इंदुबाला अपने प्रेमी दीपक के साथ लिवइन में रहने लगी।

उसने करीब डेढ़ माह पहले सूरतगढ़ रोड पर नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के समीप होमलैंड सिटी में दीपक को किराए पर मकान दिलाने में मदद की। पुलिस के अनुसार लव अफेयर के बीच इंदुबाला ने दीपक से अपने विनोद बेनीवाल से पुरानी अंतरंग रिलेशनशिप के बारे में बता दिया।

प्रेमिका को छूने से नाराज दीपक ने विनोद से बदला लेने की ठान ली। उसने इंदुबाला से बातों ही बातों में विनोद के मोबाइल नंबर ले लिए और फिर दीपक ने विनोद से फोन पर बातचीत शुरु कर दोस्ती कर ली।

दीपक को था शक, फिर इंदुबाला ने भी ये कहा

फरार दीपक मलिक - फोटो : Amar Ujala
पुलिस के मुताबिक बातचीत में दीपक मलिक ने विनोद को इंदुबाला से दोस्ती के बारे में बताकर उससे दूर रहने की बात कही। तब विनोद ने दीपक को आश्वस्त भी किया। लेकिन दीपक को शक था कि इंदुबाला और विनोद बेनीवाल के बीच एक-दूसरे के संपर्क में है। वहीं, इंदुबाला ने भी कह दिया कि विनोद बेनीवाल उसका पीछा नहीं छोड़ रहा।

दूसरी तरफ, बातचीत में दीपक मलिक को पता चला ​कि विनोद ने किसी से रुपए उधार ले रखे थे। इस कर्ज को चुकाने में मदद करने के बहाने दीपक मलिक ने विनोद को 31 जुलाई को रुपए लेने श्रीगंगानगर बुलाया। विश्वास में आकर विनोद भी वहां पहुंच गया।

इसके बाद दीपक उसे अपनी कार से होमलैंड सिटी ले गया। वहां उसने विनोद को काफी शराब पिलाई। तब वहां इंदुबाला भी पहुंच गई। नशे में होने से दीपक व विनोद के बीच इंदुबाला को लेकर झगड़ा हो गया। तब दीपक ने विनोद के सिर में बीयर की बोतल से वार कर दिया।
विज्ञापन

घुटनों के बल बैठाया और विनोद को सिर पर गोली मार दी

murder - फोटो : demo pic
​अचेत होने पर विनोद को दीपक-इंदुबाला अपनी कार में डाल कर बाईपास पर चक 5 एमएल की रोही में ले आए। जहां विनोद को कार के सामने सड़क पर घुटनों के बल बिठाया। फिर उसके सिर में गोली मार हत्या कर दी।

इसके बाद कार से उसकी लाश को कई बार कुचला और फिर भागकर होमलैंड सिटी पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपक दो अगस्त तक वहीं रहा। इसके बाद​ विनोद के शव की शिनाख्तगी की खबर मिलने पर वहां से फरार हो गया।

इसके बाद सीओ राजपुरोहित के निर्देशन में सदर थानाप्रभारी कुलदीप वालिया व सब इंस्पेक्टर चंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम इंदुबाला को गिरफ्तार कर लिया। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया और फिर कोर्ट ने जेल भेज दिया। लेकिन आरोपी दीपक मलिक अभी भी फरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें