फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पार्षद पर फायरिंग, घर में तोड़फोड़

Thu, 06 Feb 2014 08:40 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के वार्ड नंबर-19 की महिला पार्षद राजबाला बैंसला ने चार लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पार्षद का आरोप है कि कार सवार इन युवकों ने उनके कार्यालय में घुस कर तोड़फोड़ की और उन पर फायर भी किया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पार्षद राजबाला बैंसला ने बताया कि वह मेवला महाराजपुर में रहती हैं। बृहस्पतिवार सुबह 11:30 बजे सेक्टर-46 स्थित अपने कार्यालय पर पहुंचीं। इसी दौरान उनके ऑफिस के बाहर दो स्कॉर्पियो गाड़ी आकर रुकीं, उनमें से कुछ युवक उतरे और कार्यालय की दीवार फांद कर अंदर आ गए।
विज्ञापन


युवकों ने अंदर आते ही वहां खड़ी फॉरच्यूनर गाड़ी और कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कई फायर भी किए। ऐसे में जान बचाने के लिए खुद को कार्यालय के अंदर बंद कर लिया।

पार्षद ने पुलिस को बताया कि हमलावर फरीदपुर निवासी जीत उर्फ जितेंद्र, राहुल, योगेश व भोला थे। सेक्टर-46 पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक मौके से खाली कारतूस बरामद नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


पार्षद राजबाला के पति और पूर्व पार्षद कैलाश बैंसला व देवर महावीर फरीदपुर निवासी रविंद्र फौजी और नरेंद्र की हत्या के पहले से आरोपी हैं और जेल में बंद हैं। महिला पार्षद ने हमलावरों में से जिस जितेंद्र की पहचान की है, वह रविंद्र और नरेंद्र का छोटा भाई है। इस मामले को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें