फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: लूट के बाद आलीशान होटल में ठहरे थे आरोपी

Thu, 06 Feb 2014 08:21 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में करोड़ों की लूट के बाद चार आरोपियों ने खेड़कीदौला के एक आलीशान होटल में रात गुजारी थी।
विज्ञापन


कार चालक के परिवार की ओर से मिली शिकायत के बाद खेड़कीदौला थाना पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की। दिल्ली पुलिस की स्पेशन सेल की टीम ने बृहस्पतिवार को खेड़कीदौला में अजय रेजीडेंसी होटल में छापेमारी की।

इस होटल में लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्य प्रभाती, अजय, सोनू व एक अन्य के ठहरने की शिकायत मिली है। प्रभाती पुत्र अशोक निवासी धौलपुर राजस्थान के मतदाता पहचान पत्र पर 31 जनवरी को कमरा संख्या 310 व 311 बुक किया गया था।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस होटल से सीसीटीवी फुटेज व जमा किए गए पहचान पत्र की प्रति साथ ले गई है। पुलिस के अनुसार चारों सदस्यों ने इफको चौक से एक ओमनी कार किराए पर ली थी।

चालक ने अपने परिवार वालों को बताया था कि अजय रेजीडेंसी होटल में सवारी लेकर जा रहा है। उसके परिवार वालों की ओर से एक फरवरी को खेड़कीदौला थाना पुलिस से संपर्क किया था। जिसके बाद संदीप ने होटल में उनके कमरे की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान मिले बैग में काफी रुपये मिले थे।
विज्ञापन


पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि सोनू और अजय ने खेड़कीदौला थाने में संपर्क कर पैसे का लेन देन कर अपना बैग वापस लिया था। पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल ने दिल्ली पुलिस की टीम के आने की पुष्टी की है। उनका कहना है कि एसीपी मानेसर ने अपनी जांच पूरी कर ली है। जिसकी रिपोर्ट डीसीपी साउथ को सौंप दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें