फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता टूटने के विवाद में दरोगा के घर पर हमला 

Mon, 22 Jan 2018 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दनकौर
विज्ञापन
विज्ञापन

हतेवा गांव में एक दरोगा के घर में घुसकर गांव के ही युवकों ने शनिवार देर शाम परिवार पर हमला कर दिया। हमले में दरोगा की पत्नी, बेटे और बेटी घायल हो गए।

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। दनकौर कोतवाल फरमूद अली का ने मामले की जांच के बाद बताया कि दरोगा के बेटे का रिश्ता टूटने के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसी के चलते हमला किया गया।

दरोगा की बेटी मंजू ने शिकायत में कहा है कि उसके पिता परमाल सिंह यूपी पुलिस में दरोगा हैं और बागपत में तैनात हैं। उसने बताया कि गांव के ही एक परिवार के लोग उनसे रंजिश रखते हैं।
विज्ञापन


देर शाम वह और उसके परिजन घर पर बैठे हुए थे। उसी वक्त लोकेश, दीपक, सोहित, मनीष और त्रिलोकी ने लोहे की रॉड और लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और उसके भाई को पीटने लगे।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने मां बेटी और पत्नी माया पर जानलेवा हमला कर दिया। बाद में शोर सुनकर पड़ोस के लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। घटना के वक्त उसके पिता ड्यूटी पर थे। सूचना मिलने पर उन्होंने ड्यूटी से ही 100 नंबर पर सूचना देकर पुलिस मौके पर भेजी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें