बैंक का फर्जी मैनेजर बनकर एक युवक से उसके एटीएम का कोड़ पूछकर उसके खाते से धोखाधड़ी कर एक लाख दस हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक ने पुलिस में शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाही करने की मांग की है।
नावली गांव के एक युवक आरिफ खान के भारतीय स्टेट बैंक में अपना खाता खुलवाया हुआ है। उसने अपने खाते में काफी रुपया जमा करवाया हुआ था। आरिफ ने कहा कि 28 नवंबर को उसके पास फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने आरिफ से कहा कि वह भारतीय स्टेट बैंक से बोल रहा है। अपने खाते को आधार कार्ड़ से लिंक करवाएं।
फोन करने वाले व्यक्ति ने आरिफ से कहा कि वह अपने आधार कार्ड़ का नंबर बताए साथ ही अपने एटीएम कार्ड के पीछे के चार नंबर बताए ताकि वैरिफिकेशन हो सके। आरिफ खान ने कहा फोन करने वाले व्यक्ति को उसने बैंक का अधिकारी समझकर उसको अपने एटीएम के लास्ट के चार अंक बता दिए। इसके बाद फोन करने वाले युवक ने उसके खाते से कई बार मे ंएक लाख दस हजार रुपये धोखे से निकाल लिए।
आरिफ ने पुरूलस चौकी में शिकायत कर इस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाही करने तथा इससे एक लाख दस हजार रुपये दिलवाने की मांग की है।
फोन पर किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता नंबर, अपने एटीएम का नंबर, एटीए कोड़ व बैंक संबंधी कोई जानकारी न दें। यदि कोई फोन आता है तो उसके बारे में बैंक के अधिकारियों से संपर्क करें। साथ ही पुलिस को भी सूचित करें।
-कैलाश मीणा, मैनेजर, भारतीय स्टेट बैंक, फिरोजपुर झिरका।