फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैन्य अधिकारी हुए ठगों का शिकार

Sun, 09 Mar 2014 03:13 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में पूर्व सैन्य अधिकारी भी साइबर ठगों का शिकार हो गए। ठगों ने उनके एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। इसके अलावा शहर में दो महिलाएं भी साइबर ठगों का शिकार बनीं।
विज्ञापन


सेक्टर-48 निवासी पूर्व सैन्य अधिकारी डीके शर्मा का आईसीआईसीआई बैंक के सेक्टर-50 ब्रांच में अकाउंट है। शनिवार सुबह उनके मोबाइल पर बैंक की तरफ से मैसेज आया कि एटीएम से 25 हजार रुपये सुबह 10:59 से लेकर 11:11 बजे तक के बीच में सात बार में निकाले गए हैं।

मैसेज देख उन्होंने कार्ड चेक किया तो वह उनके पास ही मौजूद था। उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क किया। बैंक ने उन्हें पुलिस में शिकायत करने की बात कही। शर्मा ने थाना सेक्टर-49 पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तमंचा दिखाया और लूट लिए तीन लाख रुपये

इसके अलावा सेक्टर-50 में रहने वाली दीपाक्षी ने साइबर सेल में शिकायत की है कि वह शुक्रवार को जीआईपी मॉल गई थीं, जहां अंदर सिंडीकेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन रुपये नहीं निकले। कुछ देर बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि कार्ड से दस हजार रुपये निकल गए।

वहीं गांधीनगर गुजरात निवासी नजीफा सेक्टर-61 में रहती हैं। वह सेक्टर-63 की एक कंपनी में सिस्टम मैनेजर हैं। उनका सैलरी अकाउंट एचडीएफसी बैंक गांधीनगर में है। 18 जनवरी को वह रुपये निकालने के लिए टॉट मॉल स्थित एटीएम बूथ पर गई थीं, जहां उन्होंने एटीएम से ढाई हजार रुपये निकाले।

उनके मोबाइल पर बैंक की तरफ से दस हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया, जिसे देख कर वह चौंक गई। पता चला कि खाते से दस हजार रुपये और भी निकाले गए हैं। उन्होंने घटना की शिकायत साइबर सेल से की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें