फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीपी नंबर पूछ खाते से निकाले 34 हजार, केस दर्ज

Sat, 08 Apr 2017 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
fraud
विज्ञापन
शहर थाना क्षेत्र के ही मदनपुरी बलदेव नगर निवासी एक महिला को झांसा देकर जालसाजों ने उसके खाते से 34 हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर कर लिए। जब महिला के मोबाइल पर पैसे ट्रांसफर किए जाने का मैसेज आया तो उसे शक हुआ।
विज्ञापन


महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम सेल द्वारा की गई जांच में आरोप सही पाए गए। जांच के आधार पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

अर्चना मलिक मदनपुरी बलदेव नगर में रहती हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया है कि वह डीएवी स्कूल में अध्यापिका हैं। उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया और उसने खुद को आरबीआई का अधिकारी बताया।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने महिला को बातों से झांसे में लेकर उसके एटीएम कार्ड के बारे में जानकारी और मोबाइल पर आए ओटीपी नंबर ले लिया। महिला का आरोप है कि ओटीपी नंबर देने के कुछ समय बाद मोबाइल पर 34 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाने का मैसेज आया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें