फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को मिल रहीं दिल दहला देने वाली धमकियां, ये है पूरा मामला

Mon, 22 Jan 2018 01:44 PM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Blackmail
विज्ञापन

कड़े कानून बनाने के बाद भी राजधानी में छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। दरियागंज इलाके में पूसा इंस्टीट्यूट की असिस्टेंट प्रोफेसर के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देकर उससे छेड़छाड़ की गई।

विज्ञापन


पिछले कई साल से आरोपी पीड़िता को आते-जाते परेशान कर शादी का दबाव बना रहा है। बुधवार को तो आरोपी ने सरेराह चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देकर उसके साथ छेड़छाड़ की।

विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को उसके पूरे परिवार का कत्ल कर जमीन में गाड़ने की धमकी भी दी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी केतन शर्मा (26) की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी कर रहा था परेशान

एसिड अटैक
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से सहारनपुर (यूपी) निवासी पीड़िता सपना (29)(बदला हुआ नाम) अपने भाई के साथ दरियागंज इलाके में रहती है। सपना पूसा संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर है।

सपना के मुताबिक, पिछले कई साल से उसके पड़ोस में रहने वाला केतन शर्मा नामक युवक उसे परेशान कर रहा है। चूंकि केतन उसके छोटे भाई का दोस्त है, इसलिए शुरू में उसने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन आरोपी बाद में शादी करने की बात करने लगा।

केतन के परेशान करने पर सपना ने बाजार आना जाना भी बंद कर दिया। सपना ने मना किया, तो वह उसे और पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी देने लगा। बुधवार शाम को सपना किसी काम से बाहर निकली, तो आरोपी ने उसे सरेराह पकड़ लिया।

विरोध करने पर आरोपी ने बदसलूकी की। आरोपी शादी न करने पर उसके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देने लगा। आरोपी बदनाम करने की धमकी और गाली-गलौच करने लगा। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी, तो आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें