फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले ने युवती का पकड़ा हाथ तो यात्रियों ने पकड़कर की धुनाई

Fri, 07 Oct 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा शटल के महिला कोच में सफर कर रहे एक मनचले को युवती का हाथ पकड़ना भारी पड़ गया। युवती के शोर मचाने पर अन्य यात्रियों ने मनचले युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। 
विज्ञापन


युवती ने भी अपना हाथ सेक लिया। घटना पलवल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-5 की है। हैरानी की बात यह है कि ये घटना जीआरपी और आरपीएफ चौकी के सामने हुई लेकिन आरपीएफ या जीआरपी का कोई कर्मचारी नजर नहीं आया।

ऐसे में महिला यात्रियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा होना लाजिमी है। नई दिल्ली से चलकर मथुरा को जाने वाली 64910 मथुरा शटल बुधवार की रात बल्लभगढ़ स्टेशन पर रुकने पर महिला कोच में बड़ी संख्या में पुरुष यात्री सवार हो गए।
विज्ञापन


ट्रेन रात करीब 8:40 बजे जब पलवल स्टेशन पर पहुंची तो इसी कोच में सवार एक मनचले युवक ने ट्रेन से उतर रही एक युवती का हाथ पकड़ लिया। 

युवती के शोर मचाने पर अन्य यात्रियों ने मनचले को पकड़ लिया और प्लेटफार्म पर ही जमकर धुनाई की। मौका मिलने पर युवती ने भी अपना हाथ साफ कर लिया। 

ट्रेन जाने के बाद युवती बगैर शिकायत किए चली गई। हैरानी की बात यह है कि यहां आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती है लेकिन जीआरपी और आरपीएफ दोनों प्लेटफार्म से गायब रहती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें