फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप भी अपनी सोने की चूड़ियां निकाल कर इस कागज में रख दीजिए'

Sat, 23 Jul 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वालों का गिरोह एक बार फिर शहर में सक्रिय हो गया है। गिरोह के सदस्यों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उससे सोने की चूड़ियां ठग लीं।  महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 का है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलरूप से बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली मोतीमनी कुंवर अपने परिवार के साथ सेक्टर-14 में रहती हैं। बृहस्पतिवार की सुबह सेक्टर-14 स्थित ओम रेजिडेंशियल से वह घर लौट रहीं थीं।

जांच अधिकारी एएसआई बिजेेंद्र ने बताया कि इस दौरान एक युवक पुलिस की वर्दी में महिला के पास आया और कहा कि अभी कुछ बदमाश एक औरत को चाकू मारकर उसके पास से सोने की चेन व अन्य जेवर लेकर फरार हो गए हैं। आप भी अपनी सोने की चूड़ियां निकाल कर इस कागज में रख दीजिए।
विज्ञापन


अभी महिला उसकी बातों को सुन ही रही थी कि दूसरा युवक भी पुलिस की वर्दी में वहां आ गया। दूसरे युवक ने भी महिला से यही बात दोहराई। दोनों युवकों की बातों को सुनकर महिला ने उन पर विश्वास कर लिया और सोने की चूड़ियां निकाल लीं।

इस दौरान एक युवक महिला को अपनी बातों में उलझाए रहा, जबकि दूसरे युवक ने सोने की चूड़ियां एक कागज में लपेट कर महिला को दे दीं। इसके बाद महिला व दोनों युवक वहां से चले गए। घर जाकर महिला और उसके परिवार वालों ने जब चूड़ियाें की जांच की तो चूड़ियां नकली निकलीं। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें