फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम पैसा लेकर, अस्पताल में कराती थी यह अवैध काम...

Sun, 01 Oct 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
खंड सोहना के गांव भोंडसी में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भपात के लिए दस हजार रुपये लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अनामिका केंद्र के अपने आवास में गर्भपात का अवैध धंधा चला रही थी। 
विज्ञापन


एक सूचना पर सिविल सर्जन डॉ. सरयू शर्मा के निर्देश पर टीम गठित की गई। इसने शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र में छापा मारकर आरोपी एएनएम को पकड़ा। औषधि नियंत्रक डॉ. अमनदीप चौहान के नेतृत्व में अवैध गर्भपात में प्रयुक्त होने वाली दवाइयों को भी सील किया गया।

बताया गया कि भोंडसी पीएचसी में यह खेल काफी समय से चल रहा था। इसकी शिकायत मिली तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक महिला को एएनएम अनामिका के पास भेजा। वह 10 हजार रुपये लेकर गर्भपात करने के लिए तैयार हो गई। महिला के अनामिका को 10 हजार रुपये देते ही टीम ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


रेडक्रास सोसायटी के सचिव श्याम सुंदर ने बताया कि अनामिका कई महीने से इसी पीएचसी में रहती थी। अपने सरकारी आवास में वह गर्भपात करती थी। सूचना पर भोंडसी थाना पुलिस पहुंची और स्वास्थ्य विभाग टीम के सदस्यों की लिखित शिकायत पर पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी एएनएम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें