फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की शहादत पर मिला था पेट्रोल पंप, पत्नी ने किया फ्रॉड

Tue, 18 Feb 2014 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने मंगलवार को अपने पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी बेचने के नाम पर 3.70 करोड़ रुपये ठगी के आरोप में शहीद आर्मी अफसर की पत्नी तान्या कपूर (50) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से तान्या को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:'1 लड़की और 3 लड़कों ने चाकू...' बस इतना ही बता सका

दक्षिण जिला पुलिस के अनुसार सेक्टर-41 नोएडा निवासी तान्या के पति सेना में वरिष्ठ पद पर तैनात थे। वर्ष 1992 में चीन बॉर्डर पर शहीद होने के बाद भारत सरकार ने तान्या को ग्रीन पार्क के अरविंदो रोड पर शहीद कोटे के तहत बीपीसीएल पेट्रोल पंप अलॉट किया था।

यह भी पढ़ें: शोहदे करने लगे ओवरटेक फिर छेड़ दिए लड़कियों को

बताया गया है कि वर्ष 2012 में तान्या ने लाजपत नगर और सफदरजंग एन्क्लेव में रहने वाले दो लोगों को पेट्रोल पंप के 49 प्रतिशत शेयर बेच दिए थे। आरोप है कि शेयर बेचने के नाम पर तान्या ने लोगों से करोड़ों रुपये लिए थे।
विज्ञापन


सितंबर, 2013 में रोहिणी निवासी नरेश त्यागी, गुड़गांव निवासी आकाश मिश्रा और रजनीश त्यागी ने करीब 3.70 करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत सफदरजंग एन्क्लेव थाने में दर्ज कराई थी। तफ्तीश के बाद पुलिस ने तान्या को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि तान्या सौदा करने के लिए लोगों को फाइव स्टार होटल में बुलाती थी। और भी कई लोगों ने शिकायत की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें