फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गोवंश व बछड़ों समेत दो तस्कर पकड़े

Thu, 24 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप में भरकर चार गोवंशों को वध के लिए राजस्थान ले जा रहे दो गोतस्करों को सीआईए के जवानों ने दबिश देकर सुलेला गांव के पास दबोच लिया। पुलिस के जवानों ने इस पिकअप को पकड़कर इसमें पाई गई दो गाय एवं दो बछड़ों को तिजारा रोड पर स्थित मेवात क्षेत्र गोशाला में भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में गाड़ी मालिक सहित तीन के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीआईए इंचार्ज रतनलाल को सूचना मिली थी कि एक पिकअप में कुछ गोतस्कर गायों को भरकर वध के लिए राजस्थान ले जा रहे हैं। सुलेला गांव के पास दबिश दी जाए तो इन गायों को वध से बचाने के साथ-साथ गोतस्करों को दबोचा जा सकता है।

सीआईए  इंचार्ज रतनलाल ने तुरंत ही बशीर अहमद सब इंस्पेक्टर, एएसआई धनसिंह, एएसआई महेश कुमार, हवलदार टेकचंद, सरफुद्दीन को आदेश देकर सुलेला गांव में नाका लगाने के आदेश दिए। सुलेला गांव में पुलिस को देखकर पिकअप के चालक ने गाड़ी को तेजी से भगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


लेकिन सीआईए के जवानों ने तत्परता से काम करते हुए उन्हें धर दबोचा। पुलिस के जवानों ने पहले दोनों गोतस्करों को दबोचा। पुलिस ने इस मामले में विक्रम व कृष्ण कुमार निवासी बल्लूपुरा थाना पाटन जिला सीकर व आस मोहम्मद निवासी ढाणा थाना पुन्हाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सीआईए इंचार्ज रतनलाल ने बताया कि पिकअप में भरकर वध के लिए राजस्थान ले जाई जा रही दो गाय एवं दो बछड़ों को गोतस्करों के चंगुल से बचाकर गौशाला में भेज दिया है। दो गोतस्करों को दबोच लिया गया है। तीसरे को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें