फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफ के चलते दुल्हन को घर नहीं लाए,  17 लोग हिरासत में

Thu, 24 Nov 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बारात में मंगलवार को डीजे बंद कराने को लेकर शिया-सुन्नी समुदाय के बीच हुए विवाद के कारण दूल्हा पक्ष इतने खौफ है कि दुल्हन को विदा करके घर नहीं लाया गया है। वहीं, बुधवार को पुलिस ने बवाल को लेकर दोनों पक्षों के 31 नामजद व 125 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 17 लोग हिरासत में भी लिए गए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली जारचा प्रभारी रामसेन सिंह ने बताया कि अराजकता फैलाने के आरोप में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है। एहतियात के तौर पर इमामबाडे़ के आसपास और दूल्हा पक्ष के घर के नजदीक पुलिस बल तैनात कर दिया है।

इधर, दूल्हे पक्ष के लोगों का आरोप है कि भीड़ ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की और जेवरात भी छीन लिए। चार महिलाएं घायल हैं। खौफ के चलते दुल्हन को घर पर नहीं लाया गया है। गांव में ही दूसरे स्थान पर रिश्तेदार के घर उसे रखा गया है।
विज्ञापन


दूल्हे के बडे़ भाई वसीम का कहना है कि अभी भी धमकी मिल रही है। परिवार के लोग घटना को लेकर अभी भी घबराए हुए हैं। जीजा राशिद ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। दारोगा व सिपाही ने भी भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें