स्वरूप नगर इलाके में झगड़े के बाद गुस्साए पति ने पत्नी की पिटाई करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान शाहजहांपुर (उप्र) निवासी पूनम (30) के रूप में हुई है।
रविवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। शुरुआत में पुलिस आशंका जता रही थी कि झगड़े के दौरान पूनम की चोट लगने से मौत हुई, लेकिन बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी पति बबलू फिलहाल फरार है। स्वरूप नगर थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, शाहजहांपुर की रहने वाली पूनम अपने पति बबलू के साथ स्वरूप नगर में रहती थी।